Posts

Showing posts with the label entertainment

लोको पायलट के बिना 13 KM दौड़ा इंजन, फिल्मी अंदाज में बाइक से पीछा करने के बाद रोका

Image
कर्नाटक के कालबुर्गी जिला में वाडी स्टेशन से एक इलेक्ट्रिक इंजन करीब 13 किलोमीटर तक बिना लोको पायलट के दौड़ा और एक कर्मचारी ने बाइक से पीछा कर उसे रोका. कर्मचारी ने बिल्कुल फिल्मी अंदाज में इंजन पर सफलतापूर्वक काबू पा लिया और उसमें सवार होकर इंजन को रोक दिया. रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि कल अपराह्न करीब तीन बजे वाडी जंक्शन पहुंची चेन्नई-मुंबई ट्रेन जब बोगियों में डीजल इंजन जोड़े जाने के लिए रुकी थी तभी यह घटना हुई. अधिकारियों ने बताया कि किसी अप्रिय घटना से बचने लिए विपरित दिशा से आती दूसरी ट्रेनों को रोक दिया गया. जैसे ही इलेक्ट्रिक इंजन शुरू हुआ रेलवे के एक कर्मचारी ने मोटरसाइकिल पर उसका पीछा किया और किसी तरह उसे रोकने में सफल रहा. इंजन करीब 13 किलोमीटर तक दौड़ा और उसे नलवार के निकट रोका गया. अधिकारियों ने बताया कि मुंबई ट्रेन में नियमित रूप से डीजल इंजन जोड़ा जाता है जो वाडी से सोलापुर के लिए अपनी आगे की यात्रा पर रवाना होती है, लेकिन इसी बीच लोको पायलट के इससे उतर जाने के बाद गलती से इलेक्ट्रिक इंजन अपने आप चलने लगा. घटना से स्तब्ध लोको पायलट यह नजा...

फैन ने किया परेशान तो पुलिस स्टेशन पहुंच गए वरुण धवन

Image
नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन की कुछ वक्त पहले 'जुड़वा 2' रिलीज हुई थी. इसके बाद उनकी फैन फॉलोइंग पहले से ज्यादा बढ़ गई है. इसके बाद हाल ही में वरुण की एक फीमेल फैन ने उनसे मिलने के लिए हद पार कर दी. जिसके बाद वरुण ने पुलिस की मदद लेने का फैसला किया और पुलिस कंप्लेंट कर दी. दरअसल, उनकी यह फीमेल फैन उन्हें लगातार मैसेज किए जा रही थी. वह वरुण से मिलना चाहती थी और इसलिए वह लगातार वरुण को व्हट्सऐप के जरिए मैसेज कर रही थी. हालांकि, पहले वरुण ने इन मैसेज को इग्नोर करना ठीक समझा, लेकिन यह बात यहीं खत्म नहीं हुई. हद तो तब हो गई जब फीमेल फैन ने वरुण को धमकी दी कि अगर वरुण उससे नहीं मिले तो वह आत्महत्या कर लेगी. इसके बाद वरुण ने इसे गंभीरता से लेते हुए पुलिस से मदद लेना सही समझा. वरुण ने इसके लिए पहले लीगल एडवाइज ली और उसके बाद मुंबई के सांताक्रूज पुलिस स्टेशन में कंप्लेंट दर्ज कराई. इस मामले पर मिड-डे की एक रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने बताया है कि, उन्हें वरुण धवन की तरफ से एक शिकायत मिली है. कोई फीमेल फैन उन्हें मैसेज कर के परेशान कर रही है. फिल...