फैन ने किया परेशान तो पुलिस स्टेशन पहुंच गए वरुण धवन
नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन की कुछ वक्त पहले 'जुड़वा 2' रिलीज हुई थी. इसके बाद उनकी फैन फॉलोइंग पहले से ज्यादा बढ़ गई है. इसके बाद हाल ही में वरुण की एक फीमेल फैन ने उनसे मिलने के लिए हद पार कर दी. जिसके बाद वरुण ने पुलिस की मदद लेने का फैसला किया और पुलिस कंप्लेंट कर दी. दरअसल, उनकी यह फीमेल फैन उन्हें लगातार मैसेज किए जा रही थी. वह वरुण से मिलना चाहती थी और इसलिए वह लगातार वरुण को व्हट्सऐप के जरिए मैसेज कर रही थी.
हालांकि, पहले वरुण ने इन मैसेज को इग्नोर करना ठीक समझा, लेकिन यह बात यहीं खत्म नहीं हुई. हद तो तब हो गई जब फीमेल फैन ने वरुण को धमकी दी कि अगर वरुण उससे नहीं मिले तो वह आत्महत्या कर लेगी. इसके बाद वरुण ने इसे गंभीरता से लेते हुए पुलिस से मदद लेना सही समझा. वरुण ने इसके लिए पहले लीगल एडवाइज ली और उसके बाद मुंबई के सांताक्रूज पुलिस स्टेशन में कंप्लेंट दर्ज कराई.
इस मामले पर मिड-डे की एक रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने बताया है कि, उन्हें वरुण धवन की तरफ से एक शिकायत मिली है. कोई फीमेल फैन उन्हें मैसेज कर के परेशान कर रही है. फिलहाल वह उसे ढूंढ रहे हैं और मामले की जांच कर रहे हैं. जिस नंबर से कॉल किया गया था अभी वो नंबर स्विच ऑफ आ रहा है.


Comments
Post a Comment