मुख्यमंत्री खट्टर ने मोची के लिए रोका काफिला, गले लगाकर की 50 हजार रुपए की सहायता






चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कुरुक्षेत्र के निकट शाहाबाद शहर से गुजरते हुए अपने काफिले को रोक कर सड़क किनारे बैठे एक बुजुर्ग मोची का हाल चाल जाना और उसे 50 हजार की आर्थिक सहायता दी. इस दौरान उन्होंने मोची का गले भी लगाया. एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि मुख्यमंत्री कुरुक्षेत्र के निकट से एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद लौट रहे थे. जब मुख्यमंत्री की गाड़ी आर्य कॉलेज रोड पर पहुंची तो प्रताप मंडी चौक पर उन्होंने अचानक अपना काफिला रुकवा दिया. यहां रुक कर वे सड़क किनारे बैठे एक बुजुर्ग मोची अजमेर सिंह के पास पहुंचे. सीएम को पास आता देख मोची भी हैरान दिखा और खड़ा हो गया.


सीएम खट्टर ने मोची से बातचीत की. इसके बाद उन्होंने अपने विवेकाधीन कोष से उसकी आर्थिक सहायता करते हुए 50 हजार रुपए दिए, साथ ही अजमेर सिंह को गले लगा लिया. खट्टर ने मोची को आश्वासन दिया कि यह सुनिश्चित किया जाएगा कि उनके दो पोतों को उचित शिक्षा मिले.
हरियाणा की ‘छोरियों’ का दबदबा, आठ राष्ट्रीय जूनियर मुक्केबाजी के फाइनल में
मोची से हाल-चाल जानने के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि सेवा ही उनका मर्म है और सेवा ही मेरा कर्म है. उन्होंने कहा कि वह जनसेवक हैं और जनसेवा करना ही उनका परम कर्तव्य है.

Comments

Popular posts from this blog

फैन ने किया परेशान तो पुलिस स्टेशन पहुंच गए वरुण धवन

Xiaomi Redmi Y1, Redmi Y1 Lite Selfie Phones Launched in India: Price, Specifications